लखीमपुर खीरी

  • लखीमपुर खीरी
  • जनजातीय शिल्प

    जनजातीय शिल्प

    लखीमपुर खीरी जिले के शिल्प उत्पाद मुख्य रूप से हस्त निर्मित होते हैं जिसके निर्माण में जिले के थारू जनजाति के लोग प्रमुख रूप से सम्मिलित होते हैं एवं इसका निर्यात दुधवा नेशनल पार्क, प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। यह शिल्प का एक प्रमुख पारंपरिक सेक्टर है एवं हस्त एवं कौशल से बने उत्पादों से संबंधित रचनात्मक एवं डिजाइन गतिविधियों पर क्रियान्वित होता है, जिसमे टेक्सटाईल, ठोस सामग्री, पेपर, प्लांट फाईबर आदि के कार्य सम्मिलित है। यहां से निर्यात होने वाले उत्पाद उचित दाम पर बेचे जाते हैं।

    परिचय

    लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का एक जिला है। इस जिले की सीमाएं नेपाल से जुड़ी हुई हैं। जिले का मुख्यालय लखीमपुर शहर में स्थापित है। लखीमपुर खीरी में देश का सबसे प्रख्यात नेशनल पार्क दुधवा नेशनल पार्क स्थापित है, जो पर्यटन के दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश के लिए काफी महत्ता रखता है। यह उत्तर प्रदेश का एक मात्र नेशनल पार्क है। यह पार्क विभिन्न प्रकार की दुर्लभ एवं लुप्तप्राय प्रजातियों जैसे - बाघ, तेंदुआ, स्वैम्प डियर, आदि के लिए एक घर है। तराई क्षेत्र होने के कारण यहां पर बड़े पैमाने पर हरियाली और कई नदियां देखने को मिलती हैं।

    गुड उत्पाद

    गुड़ वह उत्पाद है जो समाज के हर वर्ग द्वारा प्रयोग किया जाता है | लखीमपुर खीरी में गुड़ का उत्पादन बहुत पुराने समय से किया जा रहा है | जनपद में उत्पादित गुड़ खांडसारी की मांग की आपूर्ति स्थानीय प्रादेशिक तथा राष्ट्रीय स्तर पर अन्य प्रदेशों में भी की जाती है। जनपद में औद्योगिक दृष्टिकोण से गन्ना आधारित इकाइयों का उत्पादन अन्य औद्योगिक इकाइयों की तुलना में प्रथम पायदान पर है। गुड़ उद्योग की इकाई में रोजगार सृजन का स्तर बहुत अच्छा होता है। एक इकाई में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से कुल लगभग 20 से 25 व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध होता है, जो अन्य औद्योगिक इकाइयों की अपेक्षा काफी अधिक है। जनपद में 500 से अधिक गुड़ कोल्हू (सूक्ष्म श्रेणी की इकाइयां) इकाइयां स्थापित हैं, जिसके द्वारा कैश क्रॉप गन्ना का उपयोग किया जाता है। लखीमपुर खीरी का बना गुड़ आज भी देश के बहुत से भागों में विपणन हेतु भेजा जाता है |

    • तहसील

      7

    • ब्लॉक

      15

    • ग्राम

      1797

    • लघु उद्योग

      -

    • मुख्य उद्योग

      15


    • चीनी मिल
    • इथेनॉल/अल्कोहल आधारित
    • ऊर्जा आधारित
    • गुड उत्पाद

    • कृषि आधारित
    • सोडा वॉटर
    • कॉटन टेक्सटाईल
    • ऊन, रेशम एवं कृत्रिम थ्रेड आधारित परिधान
    • रेडी-मेड गार्मेंट एवं कढ़ाई
    • लकड़ी/लकड़ी आधारित फर्नीचर
    • पेपर एवं पेपर उत्पाद
    • चमड़ा आधारित
    • रबर, प्लास्टिक एवं पेट्रो आधारित
    • रासायनिक/रासायनिक आधारित
    • खनिज आधारित
    • धातु उत्पाद
    • अभियांत्रिकी इकाई
    • विद्युतीय मशीनरी एवं उपकरण
    • परिवहन उपकरण एवं पुर्जा आधारित
    • रिपेयरिंग एंड सर्विसिंग

    -

    संबन्धित योजनाएँ एवं नीतियाँ

     क्रमांक   विभाग   योजना 
    1 विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कपड़ा मंत्रालय  आंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना 
    2 विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कपड़ा मंत्रालय  विशाल समूह 
    3 विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कपड़ा मंत्रालय  विपणन समर्थन एवं सेवाएँ 
    4 विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कपड़ा मंत्रालय  अनुसंधान एवं विकास 
    5 विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कपड़ा मंत्रालय  राजीव गांधी शिल्पी स्वास्थ्य बीमा योजना 
    6 विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कपड़ा मंत्रालय  आम आदमी बीमा योजना 
    7 विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कपड़ा मंत्रालय  मुद्रा योजना के अंतर्गत हस्तशिल्पियों हेतु मार्जिन मनी स्कीम 
    8 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात संवर्धन विभाग सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम योजनाएँ 
    9 निर्यात संवर्धन ब्यूरो, उत्तर प्रदेश सरकार   निर्यात संवर्धन योजनाएँ 
    10 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति - 2017  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात संवर्धन विभाग
    11 बुनियादी ढांचा एवं औद्योगिक निवेश नीति - 2012  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात संवर्धन विभाग
    12 ओ.डी.ओ.पी.  सी.एफ.सी. (सामान्य सुविधा केंद्र) योजना 
    13 ओ.डी.ओ.पी.  विपणन विकास सहायता योजना 
    14 ओ.डी.ओ.पी.  वित्तीय सहायता योजना 
    15 ओ.डी.ओ.पी.  क्षमता विकास एवं टूल किट वितरण योजना 
    16 उद्यम एवं क्षमता विकास मंत्रालय  प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (पी.एम.के.वाई.वाई.) 
    17 वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, वाणिज्य विभाग  निर्यात कैसे  करें (चरणबद्ध प्रकार) 
    18 वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, वाणिज्य विभाग  विदेश व्यापार नीति