झांसी

  • झांसी
  • सॉफ्ट ट्वॉयज

    सॉफ्ट ट्वॉयज

    स्टफ़ ट्वॉयज या सॉफ्ट ट्वॉयज एक किस्म का खिलौना है जिसकी बाहरी परत सिले हुये कपड़े से बनी होती है तथा अंदर किसी लचीली सामग्री द्वारा भरा हुआ होता है। इन खिलौनों को बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्रियों में पॉलीक्लोथ, नायलैक्स कपड़ा, फाइबर इत्यादि शामिल हैं। स्टफ़ ट्वॉयज कई अलग-अलग रूपों और कई आकारों के बने होते हैं, जो अक्सर वास्तविक जानवरों, पौराणिक जीवों, कार्टून पात्रों या निर्जीव वस्तुओं का प्रारूप होते हैं। प्रदर्शन या संग्रह के लिए उन्हें आरामदायक वस्तुओं के रूप में उपयोग किया जा सकता है; या उपहार के रूप में दिया जाता है। वर्तमान में, झांसी में 50 से अधिक सॉफ्ट ट्वॉयज की उत्पादन इकाइयां हैं जो रोजगार बढ़ाने की ओर अग्रसर हैं। झांसी में बने खिलौने दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में बेचने के लिए सप्लाई किए जाते हैं।

    परिचय

    झांसी उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक शहर है। यह पाहुज और बेतवा नदी के मध्य पर बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित है एवं उत्तर प्रदेश की दक्षिणी सीमा में बुंदेलखंड के गेटवे के रूप में जाना जाता है। झांसी सड़कों व रेल नेटवर्क के माध्यम से प्रदेश के अन्य सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना ने झांसी के विकास में समर्थन किया है जिससे शहर में बुनियादी ढांचे और अचल संपत्ति के विकास की अचानक वृद्धि हुई है। झांसी में कंक्रीट पत्थर और ग्रेनाइट पत्थर की पहाड़ियों के कई क्षेत्र हैं। यह शहर अपने हस्तनिर्मित बुने हुए व कसीदाकारी सॉफ्ट ट्वॉयज के लिए भी जाना जाता है, जो स्थानीय कारीगरों और झांसी की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सबसे संभावित उद्योग में से एक के रूप में निखर के आया है।

    • तहसील

      5

    • विकास खंड

      8

    • ग्राम

      743

    • पंजीकृत औद्योगिक
      इकाइयाँ

      5578

    • लघु उद्योग

      -


    • विद्युत उद्योग
    • पेट्रोलियम उद्योग
    • सीमेंट उद्योग
    • थर्मल पावर प्लांट
    • आयुर्वेदिक उद्योग

    • सॉफ्ट ट्वॉयज विनिर्माण उद्योग
    • पत्थर विनिर्माण उद्योग
    • कृषि आधारित
    • सोडा वाटर
    • सूती वस्त्र
    • ऊनी, रेशमी एवं कृत्रिम धागों से निर्मित वस्त्र
    • जूट और जूट आधारित और वस्त्र
    • रेडीमेड गारमेंट्स एवं कढ़ाई
    • लकड़ी/लकड़ी आधारित फ़र्नीचर
    • कागज एवं कागज उत्पाद
    • चमड़ा आधारित
    • रसायन/रसायन आधारित
    • रबर, प्लास्टिक एवं पेट्रो आधारित
    • खनिज आधारित
    • धातु आधारित (स्टील फ़ेब्रेकिशन )
    • विद्युत के अतिरिक्त मशीनरी पुरजें 
    • विद्युत मशीनरी और उपकरण
    • यातायात उपकरण और भाग
    • विविध विनिर्माण
    • मरम्मत एवं सर्विसिंग
    • अन्य

    ---