आगरा

  •  आगरा
  • चमड़ा उत्पाद

    चमड़ा उत्पाद

    आगरा अपने चमड़े के काम के लिए प्रसिद्ध है। जूते, बेल्ट, बैग जैसे कई चमड़े के उत्पाद यहाँ निर्मित किए जाते हैं। कच्चा माल मुख्य रूप से कानपुर, कोलकाता, चेन्नई, ताइवान और चीन से आयात किया जाता है। जिले में निर्मित चमड़े के उत्पादों की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए अपार संभावनाएं हैं। इस काम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम भी शामिल हैं। इस उद्योग को विविध उत्पादों के ज़रिये विकसित किया जा सकता है। वर्तमान में, चमड़े के उद्योवर्तमान काल में चमड़ा उद्योग के विकास हेतु एएसआईडीई योजना के अंतर्गत दिल्ली-आगरा एनएच-2 पर टेस्टिंग लैब व डिजाइन स्टूडियो की परियोजना निर्माणाधीन है।

    परिचय

    उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित आगरा एक प्रसिद्ध पर्यटक नगरी है। यह यमुना नदी के तट पर स्थित है। यह विश्व भर में ताज महल के लिए लोकप्रिय है जो विश्व के 7 अजूबों में से एक माना जाता है। पर्यटन दृष्टिकोण से आगरा में 3 यूनेसको (UNESCO) वर्ड हेरिटेज साइट्स हैं अर्थात ताज महल, आगरा का किला तथा फ़तेहपुर सीकरी। पर्यटन के अलावा आगरा में लघु उद्योग क्षेत्र भी सम्पन्न है। आगरा का चमड़ा उद्योग यहाँ के सबसे पारंपरिक तथा मूल उद्योगों में से एक है। सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़े होने के कारण, आगरा नए उद्यमियों द्वारा अपने व्यवसाय को स्थापित करने के लिए एक प्रमुख स्थल है। बल्कि नए उद्यमियों के साथ-साथ आगरा ने कई बड़े उद्योगों का भी ध्यान आकर्षित किया है जिन्होंने इस शहर को काफी हद तक विकसित किया है। इसके परिणामस्वरूप इस शहर में हर साल औद्योगिक आबादी और एकाग्रता में भारी वृद्धि देखी जा रही है। इसके अलावा, आगरा अपने "पेठे (मिठाई)" के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

    संगमरमर पर जड़ाई का कार्य

    आगरा जनपद में संगमरमर पर जड़ाई का काम मुग़ल काल से होता आ रहा है | तत्कालीन कारीगरों की पीढ़ियाँ आज भी इस काम में लिप्त हैं | सजावटी सामान, मूर्तियाँ व अन्य कलात्मक वस्तुओं को संगमरमर से निर्मित कर उन पर महंगे पत्थर व सोने के तार इत्यादि से जड़ाई की जाती है | यहाँ के वर्तमान शिल्पकारों द्वारा निर्मित मूर्तियाँ देश के विभिन्न मंदिरों में शोभायमान होती हैं | मूर्तियों के अतिरिक्त विभिन्न वस्तुओं की प्रतिकृतियाँ भी संगमरमर से निर्मित कर उन्हें जड़ाई के कार्य द्वारा जीवंत बनाया जाता है | यद्यपि इस उद्योग से बहुत से लोग अलग अलग रूपों में जुड़े हैं परंतु मूल शिल्पकार कुछ ही परिवारों से संबन्धित हैं | इस उद्योग में ग्रामीण जनता को रोजगार प्रदान करने की बहुत संभावनाएं हैं |

    • तहसील

      0

    • विकास खंड

      0

    • ग्राम

      10

    • लघु उद्योग

      1000

    • मुख्य उद्योग

      0

    • चमड़े के सामान और जूते
    • विद्युत सामान
    • पाइप्स
    • पैकिंग की सामग्री
    • रबड़ एवं प्लास्टिक
    • संगमरमर पर जड़ाई का कार्य
    • चमड़े के उत्पाद
    • कॉटन और कपड़ा
    • कागज के उत्पाद एवं स्टेशनरी
    • ऑटो और इंजन पार्ट्स
    • सी0आई0 कास्टिंग
    • इंजीनियरिंग
    • केमिकल एवं अन्य केमिकल उत्पाद
    • खाद्य उत्पाद
    • स्टोन एवं अन्य हैंडीक्राफ्ट वस्तुएं
    • होज़री एवं गार्मेंट्स
    • धातु के उत्पाद
    • तेल की मिल
    • डीजल इंजन
    • ज़री जरदोज़ी हैंडीक्राफ्ट
    • कालीन एवं दरी का उद्योग

    --