गाज़ियाबाद

  • गाज़ियाबाद
  • अभियांत्रिकी सामग्री

    अभियांत्रिकी सामग्री

    गाजियाबाद अभियांत्रिकी सामग्री के उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है। औद्योगिक शहर 'गाजियाबाद' में कई प्रकार के अभियांत्रिकी उद्योग की इकाइयां स्थापित हैं। क्योंकि यहां पर ऑटोमोबाइल कलपुर्जों, चीनी मिलों, मशीनरी पुर्जों, लिफ्ट एवं फर्निशिंग की इकाइयां मौजूद हैं, इसलिए यहां अभियांत्रिकी सामग्री का काफी बड़ा बाजार माना गया है। गाजियाबाद देश के विभिन्न कोनों में विभिन्न क्षमताओं के इंजनों का काफी बड़ा प्रदायक है। इस क्षेत्र को मशीनरी पुर्जे एवं मशीनों के निर्माण एवं निर्यात के लिए काफी जाना जाता है। यहां रोल्स, गेयर, शाफ्ट, स्टील ट्यूब आदि का निर्माण विभिन्न फोर्जिंग इकाइयों द्वारा किया जाता है।

    परिचय

    गाजियाबाद एक बड़ा उपनगरीय जिला है, जो उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ मंडल का हिस्सा है। गाजियाबाद नगर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। क्योंकि इसकी सीमाएं दिल्ली (देश की राजधानी) से जुड़ी हुई हैं, इस वजह से यह उत्तर प्रदेश का मुख्य प्रवेश द्वार भी माना जाता है एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। गाजियाबाद जिला मेरठ की एक तहसील हुआ करती थी, जो मेरठ जिले से 14 नवंबर 1976 को विभाजित हुई थी।

    • तहसील

      0

    • विकास खंड

      0

    • ग्राम

      0

    • पंजीकृत औद्योगिक
      इकाइयाँ

      0

    • लघु उद्योग

      -


    • विद्युत पुर्जा उद्योग
    • फार्मासूटिकल उद्योग
    • ऑटोमोबाइल पिस्टन एवं रिंग उद्योग
    • होम फर्निशिंग उद्योग
    • ऑटोमोटिव फैब्रिक उद्योग
    • फैशन उपकरण उद्योग
    • स्टील आधारित उद्योग
    • प्लास्टिक फर्नीचर उद्योग
    • स्टेनलेस स्टील वायर एवं बार्स, हाई एवं लो कार्बन स्टील वायर उद्योग
    • हैण्डलूम संबंधित उद्योग

    • अभियांत्रिकी इकाइयां
    • कृषि आधारित
    • सोडा वॉटर
    • सूती वस्त्र
    • ऊनी एवं रेशमी आधारित वस्त्र
    • रेडीमेड गार्मेंट एवं कढ़ाई
    • लकड़ी/लकड़ी आधारित फर्नीचर
    • पेपर एवं पेपर उत्पाद
    • रबर, प्लास्टिक एवं पेट्रो आधारित
    • खनिज आधारित
    • धातु आधारित
    • विद्युतीय मशीनरी एवं परिवहन उपकरण
    • रिपेयरिंग एवं सर्विसिंग

    -