ओडीओपी प्रदर्शनी लखनऊ 2018
आइए और चिकनकारी व ज़री जरदोज़ी उत्पादों के उत्कृष्ट संग्रह
को करीब से जानिए
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अवध शिल्पग्राम, लखनऊ में 26 से 29 अक्टूबर, 2018 तक ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी प्रदेश के कारीगरों ख़ास तौर पर लखनऊ के कारीगरों के चिकनकारी व ज़री जरदोज़ी के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में 160 स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिसमें से 80 स्टॉल प्रदेश के चिकनकारी व ज़री जरदोज़ी उत्पाद के लिए तथा शेष स्टॉल प्रदेश में ओडीओपी योजना के अंतर्गत चयनित विभिन्न जनपदों के उत्पादों की प्रदर्शनी हेतु लगाए जा रहे हैं।
इस प्रदर्शनी में लखनऊ के अलावा उन्नाव, चंदौली, ललितपुर, कांसगंज, बरेली एवं बदायूं के कारीगरों के चिकनकारी एवं ज़री जरदोज़ी उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही इन उत्पादों की उचित मार्केटिंग के लिए बायर सेलर मीट का भी आयोजन किया जा रहा है।
क्र0सं0 |
विषय |
डाउनलोड |
1. |
मुख्य आकर्षण | साइज : 500 KB | भाषा : हिन्दी | अपलोड तिथि : 27-10-2018 |
देखें |
2. |
ओडीओपी प्रदर्शन के दौरान आयोजित कार्यक्रम की सारणी (28 अक्टूबर, 2018) | साइज : 502 KB | भाषा : हिन्दी | अपलोड तिथि : 27-10-2018 |
देखें |